बीजापुर एनकाउंटर: 10 महीनों में तीसरी बड़ी नक्सली मुठभेड़, जवानों का बड़ा ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महाराष्ट्र बॉर्डर के पास सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

नक्सल विरोधी अभियानों में बढ़ती सफलता

बीजापुर की सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हाल ही में हुई मुठभेड़ से पहले,

  • अक्टूबर 2024 में दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर थुलथुली गांव में 35 नक्सली मारे गए थे।
  • 16 अप्रैल 2024 को कांकेर जिले में 33 नक्सलियों का सफाया किया गया था, जिसे देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ कहा गया।
  • फरवरी 2025 में गरियाबंद जिले में 14 नक्सली मारे गए थे।

बीते वर्ष के प्रमुख एनकाउंटर

  • 27 मार्च 2024: बीजापुर के चिपुरभट्टी-पुसबाका जंगल में नक्सली डिप्टी कमांडर सहित 6 नक्सली मारे गए
  • 2 अप्रैल 2024: गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में 13 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद।
  • 30 अप्रैल 2024: बूझमाड़ के जंगलों में 9 घंटे चली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं।
  • 10 मई 2024: बीजापुर के पीड़िया जंगल में 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
  • 23-24 मई 2024: नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगल में 8 नक्सली मारे गए

2024 में अब तक 141 नक्सली ढेर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के अनुसार, 2024 में अब तक 141 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन अभियानों में एलएमजी, एके-47, इंसास राइफल, विस्फोटक और अन्य हथियार जब्त किए गए।

देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़

22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले में 35 नक्सली मारे गए, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा पुलिस-नक्सली एनकाउंटर माना जा रहा है।

सुरक्षाबलों का यह अभियान नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

Leave a Comment