सेवानिवृत्त एसएसबी डीआईजी से 21 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। सशस्त्र सीमा बल (SSB) से सेवानिवृत्त डीआईजी त्सेरिंग ग्यालपो के साथ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके ही परिचित त्सेरिंग नामग्याल ने अकबरपुर बहरामपुर में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उनसे 14 वर्षों तक रुपये ऐंठे। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 14 साल से … Read more

कराटे खिलाड़ी से दुष्कर्म मामले में ITBP जवान को 10 साल की सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना

देहरादून। फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की सेंट्रल कराटे टीमकी महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में ITBP जवान को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त सजा यदि … Read more

ITBP में 1.8 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश, CBI ने सात अधिकारियों पर दर्ज की FIR

नई दिल्ली। CBI ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के सात अधिकारियों के खिलाफ 1.8 करोड़ रुपये के घोटाले में दो अलग-अलग FIRदर्ज की हैं। इन पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी, सरकारी धन के दुरुपयोग और स्टोर्स में हेराफेरी के आरोप लगे हैं। यह अनियमितताएं 2017-18 से 2020-21 के बीच सामने आई हैं। टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी का मामला पहले मामले में, ITBP की शिकायत पर CBI ने तत्कालीन कमांडेंट अनुप्रीत बोरकर, डिप्टी कमांडेंट … Read more

BSF जवान बजीर राम की हार्ट अटैक से असम में निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

खटीमा। नगरा तराई निवासी BSF हेड कांस्टेबल बजीर राम का असम में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को खटीमा पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ नारायण नगर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। BSF में 23 वर्षों की सेवा 49 वर्षीय बजीर राम, पुत्र रतन राम, मूल रूप से बड़ाबे ओखल, पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। वर्ष 2001 … Read more

‘जब तक हमारी सीमाओं पर BSF खड़ी है, भारत सुरक्षित है’ – पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का गौरवपूर्ण संबोधन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “जब तक आप हमारी सीमाओं पर खड़े हैं, तब तक भारत पूरी तरह सुरक्षित है।” राज्यपाल ने यह बात गुरुवार को एक अलंकरण समारोहमें कही, जहां उन्होंने वीर जवानों और अधिकारियों को उनकी असाधारण सेवाओं के … Read more

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध निर्माण रोकने में BSF की कार्रवाई, BGB के बंकर निर्माण पर भी लगी रोक

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कूच बिहार के मेखलीगंज क्षेत्र से सटे बांग्लादेशी इलाके में अवैध निर्माण गतिविधियों में तेजी देखी गई थी। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 गज के भीतर बांग्लादेशी नागरिकों और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) द्वारा किए जा रहे इन निर्माण कार्यों को रुकवा दिया है। BGB द्वारा अवैध बंकर निर्माण का मामला सामने आया … Read more

भोपाल में CRPF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, मासूम बच्चों ने झेला दर्दनाक मंजर

भोपाल के बंगरसिया इलाके में बीती रात CRPF जवान रविकांत वर्मा ने अपनी पत्नी रेनू वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के दौरान उनके दो मासूम बच्चे भी घर में मौजूद थे। वारदात की रात: गोलियों की गूंज और मदद की पुकार यह घटना बुधवार और … Read more

मुख्य सचिव ने किया पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के सीआईएसएफ परेड ग्राउंड का उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) यूनिट के नवनिर्मित परेड ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने CISF की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बल देश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किसी भी सुरक्षा खतरे का सामना करने … Read more

असम: गोलाघाट में हिट-एंड-रन हादसे में CISF कांस्टेबल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

असम के गोलाघाट जिले में स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) के पास एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे में CISF कांस्टेबल बिपुल चंद्र गोगोई की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई, जब गोगोई अपने स्कूटर से यूनिट लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत NRL गेट के पास उन्हें पीछे से एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे … Read more

कोयला चोरी रोकने पहुंची CISF टीम पर पथराव, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग, महिला कांस्टेबल घायल

झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल लोदना एरिया-10 स्थित घनुआडीह ओपी क्षेत्र के कुजामा आउटसोर्सिंग माइंस में कोयला चोरी रोकनेपहुंची CISF टीम पर कोयला चोरों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में CISF की एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। CISF ने आत्मरक्षा में की फायरिंग CISF अधिकारियों के अनुसार, कोयला चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी। टीम को देखते ही कोयला … Read more