125cc स्कूटर सेगमेंट में आजकल जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसमें दो नाम अक्सर आमने-सामने आते हैं – TVS Ntorq 125 और Honda Dio 125। दोनों ही स्कूटर अपने स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते युवाओं और शहरी सवारों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यहां जानिए इन दोनों स्कूटर्स की तुलना, ताकि खरीदारी का फैसला लेना हो आसान।
स्पेसिफिकेशन की तुलना
विशेषताएं | TVS Ntorq 125 | Honda Dio 125 |
---|---|---|
इंजन क्षमता | 124.8 cc | 123.92 cc |
इंजन टाइप | सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, FI | सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, FI |
मैक्स पावर | 9.38 HP @ 7000 rpm | 8.16 HP @ 6250 rpm |
पीक टॉर्क | 10.6 Nm @ 5500 rpm | 10.4 Nm @ 5000 rpm |
गियरबॉक्स | CVT | ऑटोमैटिक सेंट्रीफ्यूगल क्लच (ड्राई टाइप) |
फ्यूल टैंक क्षमता | 5.8 लीटर | 5.3 लीटर |
व्हीलबेस | 1285 mm | 1260 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 155 mm | 171 mm |
वजन | 111 किलोग्राम | 104 किलोग्राम |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक विद हाइड्रोलिक डैम्पर | टेलीस्कोपिक |
रियर सस्पेंशन | कॉइल स्प्रिंग विद हाइड्रोलिक डैम्पर | 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक |
डायमेंशंस और ब्रेकिंग सिस्टम
TVS Ntorq 125
- लंबाई: 1861 mm | चौड़ाई: 710 mm | ऊंचाई: 1164 mm
- ब्रेक्स: फ्रंट में 220mm डिस्क / 130mm ड्रम, रियर में 130mm ड्रम
- ब्रेकिंग सिस्टम: सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBS)
Honda Dio 125
- लंबाई: 1830 mm | चौड़ाई: 707 mm | ऊंचाई: 1172 mm
- ब्रेक्स: स्मार्ट वेरिएंट में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम
- ब्रेकिंग सिस्टम: कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)
फीचर्स की बात करें तो…
TVS Ntorq 125
- फुली डिजिटल कंसोल
- Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट
- LED हेडलाइट्स, DRLs
- एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग
- 20 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
Honda Dio 125
- स्मार्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- रेंज, एवरेज, रियल-टाइम माइलेज, ट्रिप मीटर, घड़ी, साइड स्टैंड इंडिकेटर, ECO मोड, सर्विस ड्यू रिमाइंडर
- स्मार्ट वेरिएंट में Smart Key: Smart Find, Unlock, Safe और Start फीचर्स
कीमत (एक्स-शोरूम)
- TVS Ntorq 125: ₹87,042 से ₹1.06 लाख
- Honda Dio 125: ₹86,851 से ₹93,750 (स्मार्ट वेरिएंट सबसे महंगा)
निष्कर्ष: किसे चुनें?
अगर आप ज्यादा पावर, स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्पोर्टी लुक्स चाहते हैं, तो TVS Ntorq 125 एक बेहतरीन ऑप्शन है।
वहीं, अगर आपका फोकस है बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, हल्का वज़न और स्मार्ट की जैसे एडवांस फीचर्स पर, तो Honda Dio 125 भी पीछे नहीं है।
आपकी जरूरत और प्राथमिकता तय करेगी – कौन बनेगा आपका साथी स्कूटर!