KTM इंडिया ने अपनी बाइक्स की कीमतों में इजाफ़ा कर दिया है। अब KTM की बाइक्स पर ₹1,000 से लेकर ₹12,000 तक का प्राइस हाइकदेखने को मिलेगा। बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। अन्य ब्रांड्स की तरह KTM ने भी अपनी प्राइस लिस्ट में बदलाव किया है।
📌 किस बाइक पर कितना बढ़ा दाम?
- KTM 390 Duke की कीमत में ₹1,000 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी नई कीमत ₹2.96 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही कंपनी ने इस बाइक की कीमत ₹18,000 घटाई थी, जिससे इसकी कीमत ₹3.13 लाख से ₹2.95 लाखहो गई थी।
- KTM 250 Duke और RC 390 की कीमत में ₹5,000 का इजाफ़ा हुआ है।
- 250 Duke अब ₹2.30 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगी।
- वहीं, RC 390 की कीमत ₹3.23 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।
इन दोनों बाइक्स का मुकाबला भारतीय बाज़ार में Bajaj Pulsar N250, Hero Xtreme 250R, और Suzuki Gixxer 250 जैसे मॉडलों से है।
- KTM RC 200 पर सबसे ज्यादा ₹12,000 का इजाफ़ा हुआ है। अब इसकी नई कीमत ₹2.33 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले ₹2.21 लाख थी। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hero Karizma XMR, Bajaj Pulsar RS 200, Suzuki SF 250, और Yamaha R15 V4 जैसी बाइक्स से है।
📌 क्यों बढ़ाई गई कीमतें?
कंपनी ने बताया कि बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई की वजह से कीमतें एडजस्ट करना ज़रूरी हो गया था। इस वजह से अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया गया है।