2025 Honda CBR650R और CB650R E-Clutch वेरिएंट भारत में लॉन्च — जानें कीमत और फीचर्स
Honda Motorcycle & Scooter India ने जनवरी 2025 में भारत में CBR650R और CB650R बाइक्स लॉन्च की थी। हालांकि उस वक्त ग्लोबल मार्केट में मिलने वाला E-Clutch वेरिएंट भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया था। अब कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के E-Clutch वर्जन भी भारत में लॉन्च कर दिए हैं। क्या है Honda का E-Clutch सिस्टम? Honda ने 2023 में E-Clutch टेक्नोलॉजी पेश की थी। इसकी खासियत ये है कि बाइक चलाने के लिए अब क्लच लीवर को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे राइडिंग काफी स्मूद और आसान हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में। इंजन और परफॉर्मेंस दोनों बाइक्स में 649cc का इनलाइन-4 सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 12,000 rpm पर 95 hp की पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और E-Clutch सिस्टम को जोड़ा गया है, जो राइडर को बिना क्लच दबाए गियर बदलने की सुविधा देता है। फीचर्स डिजाइन में क्या अंतर?