Honor 400 Series में मिलेगा AI-पावर्ड इमेज-टू-वीडियो जनरेटर, Google की तकनीक से होगा लैस

Honor अपनी नई 400 सीरीज़ को 22 मई को ग्लोबली लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज़ के एक खास AI फीचरको टीज़ किया है। इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी स्टैटिक फोटो को एक शॉर्ट वीडियो में बदल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह AI टूल Google की तकनीक पर आधारित होगा। क्या है Honor का AI Image to Video फीचर?Honor ने अपने ऑफिशियल X (पहले Twitter) अकाउंट पर इस AI फीचर का टीज़र वीडियो भी शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि यह टूल आपकी किसी भी इमेज को कैप्टिवेटिंग वीडियो में बदल देगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन Huawei Central की रिपोर्ट के मुताबिक, यह AI टूल Google के Veo 2 मॉडल पर आधारित है, जिसे इसी साल पेश किया गया था। यह फीचर एक तरह से लाइव फोटो की तरह काम करेगा, लेकिन इसमें फोटो को ही एनिमेट करके वीडियो तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह टूल एक इमेज से 5 सेकंड तक का वीडियो बना सकेगा। यूज़र पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरह की इमेज से वीडियो बना पाएंगे। एक वीडियो तैयार करने में लगभग कुछ मिनट का समय लगेगा और इसे सीधे फोन के गैलरी ऐप से एक्सेस किया जा सकेगा। शर्तें और सब्सक्रिप्शन मॉडलशुरुआत में Honor 400 सीरीज़ के यूज़र्स को यह फीचर दो महीने तक फ्री मिलेगा, जिसमें रोजाना 10 वीडियो जनरेशन की लिमिट होगी। इसके बाद माना जा रहा है कि यह फीचर सब्सक्रिप्शन के ज़रिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए Google One AI Premium सब्सक्रिप्शनकी ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि, एक कमी यह है कि यूज़र इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट नहीं दे सकेंगे, यानी यह AI खुद ही तय करेगा कि इमेज को कैसे एनिमेट करना है। कुल मिलाकर Honor 400 Series अपने इस नए AI फीचर के ज़रिए स्मार्टफोन कैमरा एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाने वाली है।

CMF Phone 2 Pro जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा AI-पावर्ड Essential Space फीचर और खास ‘Essential Key’

CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Nothing की इस सब-ब्रांड ने फोन के कई फीचर्स को टीज़ किया है, जिनमें सबसे खास इसका AI-आधारित Essential Space फीचर है। यह वही फीचर है जिसे Nothing Phone 3a सीरीज़ में 4 मार्च को पेश किया गया … Read more