ऑनर 400 सीरीज़ को छह साल के एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे, गूगल के Veo 2 द्वारा संचालित AI फीचर्स

ऑनर 400 सीरीज़ आज (22 मई, 2025) यूरोपीय बाजारों में लॉन्च होने वाली है, जिसमें ऑनर 400 और ऑनर 400 प्रो मॉडल शामिल होंगे। इसके अपेक्षित लॉन्च से पहले, ऑनर ने घोषणा की है कि दोनों स्मार्टफोन छह साल के एंड्रॉइड अपडेट के साथ पेश किए जाएंगे। गूगल के साथ अपने लंबे समय से चले … Read more

Honor 400 Series में मिलेगा AI-पावर्ड इमेज-टू-वीडियो जनरेटर, Google की तकनीक से होगा लैस

Honor अपनी नई 400 सीरीज़ को 22 मई को ग्लोबली लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज़ के एक खास AI फीचरको टीज़ किया है। इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी स्टैटिक फोटो को एक शॉर्ट वीडियो में बदल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह AI टूल Google की तकनीक पर आधारित होगा। क्या है Honor का AI Image to Video फीचर?Honor ने अपने ऑफिशियल X (पहले Twitter) अकाउंट पर इस AI फीचर का टीज़र वीडियो भी शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि यह टूल आपकी किसी भी इमेज को कैप्टिवेटिंग वीडियो में बदल देगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन Huawei Central की रिपोर्ट के मुताबिक, यह AI टूल Google के Veo 2 मॉडल पर आधारित है, जिसे इसी साल पेश किया गया था। यह फीचर एक तरह से लाइव फोटो की तरह काम करेगा, लेकिन इसमें फोटो को ही एनिमेट करके वीडियो तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह टूल एक इमेज से 5 सेकंड तक का वीडियो बना सकेगा। यूज़र पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरह की इमेज से वीडियो बना पाएंगे। एक वीडियो तैयार करने में लगभग कुछ मिनट का समय लगेगा और इसे सीधे फोन के गैलरी ऐप से एक्सेस किया जा सकेगा। शर्तें और सब्सक्रिप्शन मॉडलशुरुआत में Honor 400 सीरीज़ के यूज़र्स को यह फीचर दो महीने तक फ्री मिलेगा, जिसमें रोजाना 10 वीडियो जनरेशन की लिमिट होगी। इसके बाद माना जा रहा है कि यह फीचर सब्सक्रिप्शन के ज़रिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए Google One AI Premium सब्सक्रिप्शनकी ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि, एक कमी यह है कि यूज़र इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट नहीं दे सकेंगे, यानी यह AI खुद ही तय करेगा कि इमेज को कैसे एनिमेट करना है। कुल मिलाकर Honor 400 Series अपने इस नए AI फीचर के ज़रिए स्मार्टफोन कैमरा एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाने वाली है।

Honor 400 और Honor 400 Pro की कीमत और फीचर्स हुए लीक, चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखे गए

Honor 400 और Honor 400 Pro स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च से पहले ही दोनों डिवाइसेज़ को चीन की Ministry of Industry and Information Technology (MIIT) की वेबसाइट पर देखा गया है। इसके साथ ही Honor 400 की यूरोपियन कीमत और कलर ऑप्शन्स की भी जानकारी लीक हो गई है। दोनों स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है। साथ … Read more