Realme GT 7, Realme GT 7T भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, बिक्री ऑफर

Realme GT 7 और Realme GT 7T अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Realme GT सीरीज के स्मार्टफोन पिछले हफ्ते देश में Realme GT 7 ड्रीम एडिशन के साथ लॉन्च किए गए थे, जो जून में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है, जबकि Realme … Read more

Realme GT 7 और Realme GT 7T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 27 मई को होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

Realme अपनी GT सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन्स Realme GT 7 और Realme GT 7T को 27 मई को ग्लोबल मार्केट और भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया चैनल्स के ज़रिए GT सीरीज़ की जानकारी शेयर कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। Realme GT 7T में MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर मिलेगा, जबकि GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है। संभावित कीमतें और स्पेसिफिकेशन एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में Realme GT 7T की कीमत EUR 699 (लगभग ₹67,000) रखी जाएगी, जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं Realme GT 7 की कीमत EUR 799 (लगभग ₹77,000) हो सकती है। दोनों फोन्स Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करेंगे और इनमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, Realme ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि GT 7 सीरीज़ में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ये स्मार्टफोन्स IceSense Blue और IceSense Black कलर ऑप्शन में आएंगे। Realme GT 7T के फीचर्स (लीक) Realme GT 7 के फीचर्स (संभावित) AI फीचर्स की भरमार दोनों फोन्स में कई AI बेस्ड फीचर्स दिए जाने की बात सामने आई है, जिनमेंAI Ultra Clarity, AI Best Face, AI Lightning Snap, AI Travel Snap, AI Eraser 2.0, और AI Live Photo शामिल हैं। चीन में Realme GT 7 को पिछले महीने CNY 2,599 (लगभग ₹30,400) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहां इसका MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। भारत में कहां से मिलेगा? Realme GT 7 और GT 7T की बिक्री भारत में Amazon, Realme India E-Store और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के ज़रिए की जाएगी।

Realme GT 7 का भारत में लॉन्च टीज़, 120FPS BGMI गेमप्ले के साथ 6 घंटे तक का परफॉर्मेंस मिलने का दावा

Realme GT 7, जो पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ था, अब जल्द ही भारत में भी दस्तक देने वाला है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए इसके भारत आगमन को टीज़ किया है और खासतौर पर इसके गेमिंग परफॉर्मेंस को हाईलाइट किया है। Realme ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 120FPS पर … Read more